मनेंद्रगढ-चिरमिरी-भरतपुर

अपहरण के चार आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार 

मनेंद्रगढ़। जिला मुख्यालय मनेंद्रगढ़ की पुलिस को एक बडी सफलता मिली है गुरुवार की रात लगभग 10 बजे मनेंद्रगढ़ से चिरमिरी मार्ग जेल बिल्डिंग के पास घेराबंदी कर अंबिकापुर से युवती का अपहरण कर आ रहे चार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सरगुजा रेंज आईजी से मिली सूचना के आधार पर अंबिकापुर में हुए अपहरण मामले के चार आरोपी मनेंद्रगढ़ की ओर आ रहे थे। लोकेशन नागपुर क्षेत्र की मिलने पर पुलिस ने घेराबंदी की, हालांकि नागपुर के पास आरोपी पकड़ से बाहर हो गए। इसके बाद सतर्क मनेंद्रगढ़ पुलिस ने चैनपुर के पास घेराबंदी कर मुख्य आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल की। आरोपी को मनेंद्रगढ़ थाने लाया गया, जहां जीरो में मामला कायम किया गया। बाद में अंबिकापुर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को आगे की कार्रवाई के लिए अपने साथ ले गई।मामले में पुलिस की त्वरित कार्रवाई और समन्वय की सराहना की जा रही है। एसपी रत्ना सिंह के निर्देश पर टीम गठित कर मनेंद्रगढ़ पुलिस ने कार्रवाई की है।

Related Articles

Back to top button