प्रकाश दुबे बने बंधी ग्राम के उपसरपंच, कार्यकर्ताओ में उत्साह का माहौल।

रविशंकर कैवर्त रिपोर्टर मरवाही।जिले में आज उपसरपंच का चुनाव सम्पन्न हुआ, जिसमें कई पंचायतों में उपसरपंच पहले से ही अपनी दावेदारी पेश कर दिए थे तो वहीं कई लोगों का नाम चुनाव के समय सामने आया। ग्राम पंचायत बंधी में उपसरपंच के चुनाव संपन्न कराया गया। इस दौरान पंचों ने उपसरपंच के लिए अपना बहुमूल्य वोट दिया जिसमें उपसरपंच पद के लिए दो नामांकन जमा किया गया, जिसमें से एक नाम प्रकाश दुबे और दूसरा नाम सुमित्रा केवट के रूप में उपसरपंच की दावेदारी पेश की गई। जिसके बाद दोनों प्रत्याशियों ने अपना नामांकन जमा किया जिससे दो प्रत्याशीयों के बीच ही उपसरपंच का चुनाव कराया गया। चुनाव होने के बाद परिणाम आने पर प्रकाश दुबे को 7 वोट और सुमित्रा केवट को 5 वोट प्राप्त हुए, इस प्रकार 2 वोट के अंतर से प्रकाश दुबे ने जीत हासिल कर उपसरपंच का पद अपने नाम कर लिया। गांव वालों के साथ साथ समर्थकों ने कहा कि हमें प्रकाश दुबे के रूप में बंधी ग्राम के लिए सरल, सहज और सामर्थ्यवान नेतृत्व कर्ता मिला है, इनके नेतृत्व में निश्चित ही गांव विकास की ऊंचाइयों पर पहुंचेगी।


