मनेंद्रगढ-चिरमिरी-भरतपुर

मनेंद्रगढ़ वृद्धाश्रम में छत से टपक रहा पानी, नपा  उपाध्यक्ष धर्मेंद्र पटवा ने निरीक्षण कर मरम्मत कराने का दिया आश्वासन। 

मनेंद्रगढ़। एमसीबी जिले में लगातार हुई बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है वही मनेंद्रगढ़ स्थित वृद्धाश्रम में छत से पानी टपकने लगी है ऐसे में वहां रह रहे बुजुर्गों  को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यह भवन काफी पुराना है और इसकी स्थिति काफी जर्जर हो चुकी है बारिश में बुजुर्गों को यहां रहना अब मुसीबत बन गया है, लगभग 15 से 16 बुजुर्ग इस भवन में अपनी जिंदगी गुजार रहे हैं। नगर पालिका उपाध्यक्ष धर्मेंद्र पटवा ने वृद्धाश्रम का निरीक्षण करने पहुंचे और वृद्धो से मिलकर उनकी समस्याएं सुनी साथ ही बारिश के मौसम में भवन की स्थिति को देखते हुए उसे जल्द से जल्द मरम्मत कराने का आश्वासन भी दिया।

Related Articles

Back to top button