मनेंद्रगढ-चिरमिरी-भरतपुर

उपसंचालक सिन्हा का सम्मान करेगी योग समिति।

मनेद्रगढ़। छत्तीसगढ़ शासन के समाज कल्याण विभाग के लोकप्रिय उपसंचालक एवं सुप्रसिद्ध साहित्यकार रमेश कुमार सिन्हा 30 जून को योग एवं प्राणायाम के प्रातः कालीन सत्र में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। एमसीबी योग सेवा समिति की जिला इकाई के सौजन्य से आयोजित – स्वागत और विदाई के कार्यक्रम में जिले के योग साधक एवं पतंजलि योग समिति के पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। 22 मार्च 1983 से शासकीय सेवा शुरू करने वाले योग एवं आयुर्वेद के पक्षधर रमेश कुमार सिंहा समाज कल्याण विभाग के उप संचालक पद से 30 जून को सेवानिवृत हो रहे हैं,। समाज कल्याण विभाग एमसीबी जिला में 20 सितंबर 2022 को पदस्थ उपसंचालक रमेश कुमार सिंहा के तीन काव्य संग्रह बोधि प्रकाशन जयपुर से प्रकाशित हो चुकी है एवं आज भी उनका साहित्य सृजन जारी है। बाल साहित्य पर देश की विभिन्न पत्र पत्रिकाओं में अपनी कलम चलाने वाले उपसंचालक रमेश कुमार सिंहा भारतीय जन नाट्य मंच एवं आकाशवाणी अंबिकापुर के सुपरिचित अभिनेता एवं प्रख्यात कवि भी हैं। समाज कल्याण विभाग की तमाम योजनाओं से हजारों वृद्ध जन एवं निशक्त जनों को लाभान्वित करने वाले उपसंचालक सिंहा उपस्थित योग साधकों के समक्ष योग प्राणायाम एवं आयुर्वेद की महत्ता पर सारगर्भित विचार भी व्यक्त करेंगे।

Related Articles

Back to top button