मनेंद्रगढ-चिरमिरी-भरतपुर

एफएलएन अंतर्गत नवीन पाठ्य पुस्तक आधारित प्रशिक्षण

मनेंद्रगढ़। जिला मुख्यालय मनेंद्रगढ़ में पांच दिवसीय प्रशिक्षण स्वामी आत्मानंद विद्यालय मनेंद्रगढ़ में संपन्न हुआ। यह प्रशिक्षण एनसीएफ, एफएस 2022 तथा एनईपी 2020 के तहत SCERT द्वारा जारी नवीन पाठ्य पुस्तक के ऊपर आधारित था। जिसमें मनेंद्रगढ़ जोन के सभी प्राथमिक विद्यालय के शिक्षकों को प्रशिक्षित किया गया। इस प्रशिक्षण का प्रारंभ माननीय जिलाधीश आर पी मीरे ,विकासखंड शिक्षा अधिकारी विपिन पांडे एवं सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी वीरेन्द्र पांडे की उपस्थिति में प्रारंभ किया गया।

सभी प्रतिभागी शिक्षकों को मास्टर ट्रेनर्स ज्योतिमाला सिन्हा, कंचन सिंह एवं लवकुश गुप्ता द्वारा प्रभाव शाली प्रशिक्षण दिया गया। हिंदी, गणित, पर्यावरण, अंग्रेजी तथा योग एवं कला शिक्षा की पुस्तक में हुए बदलाव और उनके क्रियान्वयन पर प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें विशेष रूप से सभी विषय के चतुषखंडी मॉडल के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया। जिला नोडल अधिकारी खुशबू दास एवं अश्वनी मलिक के साथ गौरव त्रिपाठी, एपीसी सूर्योदय सिंह तथा ब्लॉक प्रभारी वीरांगना श्रीवास्तव द्वारा निरीक्षण करते हुए प्रशिक्षण में शामिल प्रतिभागी शिक्षकों के कार्यों की सराहना की गई।

Related Articles

Back to top button