Chhattisgarh

सुशासन तिहार 2026” में जनसमस्याओं का मौके पर समाधान, मंत्री जायसवाल बोले—सरकार अब सीधे जनता के बीच

एमसीबी। विकासखंड खड़गवां के ग्राम मझौली में आयोजित “गांव-गांव, द्वार-द्वार सुशासन तिहार” के तहत जनसमस्या निवारण शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भागीदारी देखने को मिली। 10 ग्राम पंचायतों को शामिल करते हुए लगाए गए इस शिविर में लोगों की समस्याओं का त्वरित निराकरण किया गया, जिससे आमजन को मौके पर ही राहत मिली।कार्यक्रम का शुभारंभ स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल सहित जनप्रतिनिधियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। शिविर में सुबह से ही ग्रामीण अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे, जहां विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाकर मौके पर ही समाधान की व्यवस्था की गई।राज्य सरकार द्वारा 1 मई से 10 जून तक चलाए जा रहे इस अभियान का उद्देश्य योजनाओं का लाभ सीधे हितग्राहियों तक पहुंचाना और शिकायतों का त्वरित निराकरण करना है। शिविर में एसडीएम, तहसीलदार, सीईओ जनपद सहित कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। शिविर में कुल 392 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से कई का मौके पर निराकरण किया गया। इस दौरान हितग्राहियों को राशन कार्ड, वन अधिकार पट्टा, आयुष्मान कार्ड, जॉब कार्ड सहित विभिन्न लाभ वितरित किए गए। मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सरकार अब दफ्तरों तक सीमित नहीं है, बल्कि गांव-गांव पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुन रही है और उनका समाधान कर रही है। उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार के माध्यम से पारदर्शिता, जवाबदेही और जनसेवा को मजबूत किया जा रहा है, जिससे आम लोगों को छोटी-छोटी समस्याओं के लिए भटकना नहीं पड़ रहा। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button