मनेंद्रगढ-चिरमिरी-भरतपुर

एमसीबी जिले में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया।

अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जयसवाल ने किया योग।

  1. मनेंद्रगढ़। एमसीबी जिले के मनेंद्रगढ़ में 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर झगराखांड अंबेडकर भवन में जिला स्तरीय भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए साथ ही कार्यक्रम में जिले के सभी आला अधिकारियों ने भी योगाभ्यास में भाग लिये। यह आयोजन योग संगम-हरित योग थीम पर आधारित रहा जिसका उद्देश्य योग को जन-जन तक पहुंचाना और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देना है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा पुरे विश्व को एक धागे में बांधने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग दिवस के माध्यम से किया है। योग दिवस पर पाकिस्तान पर बरसते हुए नजर आए मंत्री श्याम बिहारी जयसवाल, वहीं कार्यक्रम के बाद मंत्री ने वृक्षारोपण किया।

Related Articles

Back to top button