Chhattisgarh

पूर्व विधायक गुलाब कमरो अपने समर्थकों के साथ प्रदेश के आंदोलन में हुए शामिल

छत्तीसगढ़। एमसीबी के भरतपुर सोनहत के पूर्व विधायक गुलाब कमरो अपने समर्थकों के साथ प्रदेश के आंदोलन में हुए शामिल, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में प्रदेश भर से पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शंकर नगर, भारत माता चौक रायपुर में जोरदार धरना-प्रदर्शन किया साथ ही विधानसभा का घेराव भी किया गया। भरतपुर–सोनहत के पूर्व विधायक गुलाब कमरो भारी संख्या में कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियो, कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ आंदोलन में शामिल हुए। सभी ने एकजुट हो कर प्रमुख मुद्दों मनरेगा संशोधन, गैस संकट, धान खरीदी में भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और बढ़ते अपराध के खिलाफ विधानसभा घेराव में जनता की आवाज़ बुलंद की।

 

 

Related Articles

Back to top button