Chhattisgarh

कैट के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमर परवानी ने देश के सबसे बड़े व्यापार ट्रेड फेयर भारत व्यापार महोत्सव दिल्ली में अधिक संख्या में पहुंचने की कि अपील

मनेन्द्रगढ़। एमसीबी जिले को कैट कार्यालय रायपुर में आयोजित देश के सबसे बड़े ट्रेड फेयर भारत व्यापार महोत्सव में प्रदेश की प्रभावी सहभागिता, जिलों में नई संगठनात्मक टीम के गठन एवं विस्तार तथा आगामी कार्ययोजना पर महत्वपूर्ण चर्चा हेतु प्रदेश के सभी जिला अध्यक्ष, जिला महामंत्री, जिला कोषाध्यक्ष एवं प्रमुख पदाधिकारियों की विशेष बैठक आयोजित की गई थी इस बैठक में प्रत्येक जिले की नई कार्यकारिणी के गठन, संगठन विस्तार, व्यापारिक संगठनों के समन्वय तथा भारत व्यापार महोत्सव में जिले की सक्रिय भागीदारी की रूपरेखा तय की जाएगी इसलिए प्रत्येक जिले की उपस्थिति तय की गई है। कैट के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमर परवानी ने प्रदेश के सभी जिले के सभी जिला अध्यक्षों को निर्देशित किया है कि आप सभी अपने क्षेत्र में सशक्त प्रतिनिधित्व करते हुए समय पर अनिवार्य रूप से उपस्थित हों तथा अपने जिले में कैट के विस्तार एवं भारत व्यापार महोत्सव को सफल बनाने के संकल्प के साथ सहभागी बनने कि अपील की है इस अवसर पर एमसी जिले के जिला अध्यक्ष रघुनाथ पोद्दार कैट प्रभारी,रफीक मेमन शोएब अख्तर एवं अन्य उपस्थिति रहे

Related Articles

Back to top button