अपराधमध्यप्रदेश
कोतमा वार्ड नं 13 में हुई चोरी, पुलिस कर रही जांच।

कोतमा/ मध्यप्रदेश:- मध्यप्रदेश के अनुपपुर जिले के अंतर्गत कोतमा वार्ड नं 13 में प्रदीप मिश्रा के घर में 26 अक्टूबर की रात 1:00 बजे अज्ञात चोरों ने दरवाजे का कुंडी तोड़कर घर में घुसकर लगभग 1,29,500 रूपये नगद एवं सोने चांदी के आभूषणों की चोरी का मामला सामने आया है। थाना कोतमा पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है। प्रदीप मिश्रा ने बताया कि चोरों ने घर में घुसकर एक लोहे की पेटी एवं सूटकेस चोरी करके घर के पीछे बाडी में ले जाकर तोड़े जिसमें कुल 1,29,500 रूपये की चोरी होना बताया वही कोतमा पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच में लग गई है।



