खड़गवां में मंत्री श्याम बिहारी जयसवाल ने किया सड़क का भूमिपूजन, 339.18 लाख की लागत से बनेगी सड़क।

एमसीबी। खड़गवां जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत ठगगांव (तेंदूडांड) में करवा से ठगगांव पीएमजीएसवाई की 6.6 किलोमीटर की पक्की सड़क का भूमिपूजन विधायक श्याम बिहारी जायसवाल के हाथों से संपन्न हुआ। 339.18 लाख की इस पक्की सड़क का भूमिपूजन कार्यक्रम विधिवत मंत्रोचार के साथ सैकड़ों की संख्या में उपस्थित ग्रामीणों के बीच तेंदूडांड में हुआ। इस दौरान जिला एमसीबी पीएमजीएसवाई के कार्यपालन अभियंता एमआर सिंह, जनपद पंचायत खड़गवां सीईओ, एसडीओ शैलेश गुप्ता, सब इंजीनियर वी चंद्रशेखर राव, ठेकेदार स्टॉप विवेक मिश्रा, तहसीलदार खड़गवां, पटवारी मौजूद रहे। उल्लेखनीय रहे कि करवा से ठगगांव तक 6.6 किमी0 की पक्की सड़क की मांग सालों से ग्रामीणों के द्वारा की जा रही थी किंतु साल दर साल बीतता चला गया परन्तु पक्की सड़क की मांग पूरा होना एक बात होती जब सिर्फ आश्वासन भी मिला होता, मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि तेंदूडांड एक ऐसा स्थान रहा है जहां गर्मी में भी चार चक्का से आना मुश्किल था, वहां अब पक्की सड़क बनेगी। पुराने दिनों को याद करते हुए श्री जायसवाल ने कहा कि देखिए डामर रोड पहले हम लोग देखे नहीं थे, जब पढ़ने खड़गवां स्कूल हम लोग सायकिल से आया करते थे तो ठग गांव के मेरे साथी पैदल ही शॉर्ट कट सीधे अचानक झोला लेकर प्रगट हो जाते थे, कहने का मतलब है ये वही गांव है जहां सड़क नहीं रहने की समस्या थी, लेकिन अब साय सरकार है, मैने अधिकारियों को कह दिया है कि सरकार के पास पैसे की कोई कमी नहीं है इसलिए ग्राम पंचायत के कोने कोने तक सड़क बनाने में कोई कोताही नहीं बरती जानी चाहिए। उन्होंने अपने पुराने कार्यकाल की पाबंदियों का जिक्र करते हुए कहा कि जब पूर्व में सिर्फ विधायक था, तो विधायक मद भी निर्धारित हुआ करता था और हमें उतने राशि में ही पूरे विधानसभा का विकास करना होता था इसलिए पहले मैने बड़ा बड़ा काम किया लेकिन अब आप लोगों ने मंत्री बना दिया है, तो पांच गुना राशि बढ़ गया है, अब तो विधायक और मंत्री दोनों की राशि मिल जाती है यानि अब कोई काम अधूरा नहीं रहेगा। श्री जायसवाल ने ठगगांव के स्कूल उन्नयन की भी जानकारी ग्रामीणों को देते हुए कहा कि 14 हैण्ड पंप ठग गांव को दिया गया है और 115 पहले से है लेकिन हैंड पंप से कुछ नहीं होने वाला है, आप लोगों को बरसाती पानी को रोकना होगा ताकि जल स्तर में वृद्धि हो।



