मनेंद्रगढ-चिरमिरी-भरतपुर

खोंगापानी तालाब मे डूबने से दो मासूमों की मौत।

मनेंद्रगढ़।जिला मुख्यालय मनेंद्रगढ़ के नगर पंचायत खोंगापानी के वार्ड नं 6 में दो मसुमो की तालाब में डूबने से मौत हो गई। मौके पर खोंगापानी चौकी पुलिस पहुंच कर जांच में जुटी। गुरुवार को दोनों घर से खेलने के लिए निकले थे। दोनों देर शाम तक जब घर नहीं पहुंचे तो घर वाले ने उनकी खोजबीन शुरू की शुक्रवार की सुबह दोनों बच्चों का शव को पोखरी दफाई तालाब से निकाला गया। आशांका जताई जा रही है कि दोनों बच्चे नहाने के दौरान डूब गए। मामला खोंगापानी पुलिस चौकी क्षेत्र का है। चौकी प्रभारी राकेश शर्मा ने बताया कि दो बच्चे हैं एक रविन्द्र कुमार का पुत्र सर्वेश चौधरी (8) खोंगापानी के धौडा दफाई और मुरूम दफाई बालकरन का पुत्र आदित्य कुमार (8)  गुरुवार की दोपहर घर से खेलने के लिए निकले थे लेकिन रात तक उनका पता नहीं चला। क्षेत्र के बच्चों ने बताया कि पोखरी दफाई तालाब में दोनों नहाने गए थे जहां से दोनों बच्चों के शव को निकाला गया। सूचना मिलने पर खोंगापानी चौकी पुलिस पहुंच कर मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

Related Articles

Back to top button