चिरमिरी नगर पालिक निगम में निर्विरोध संतोष सिंह चुने गए सभापति
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल और प्रवक्ता अनुराग सिंहदेव ने दी बधाई।

चिरमिरी। नगरीय निकाय चुनाव 2025 अंतर्गत शनिवार को चिरमिरी नगर निगम में चौथी बार भाजपा से पार्षद बने वार्ड क्रमांक 01 के संतोष सिंह को निर्विरोध सभापति(स्पीकर )चुन लिया गया। विदित हो कि 40 वार्डों वाले नगर पालिक निगम चिरमिरी में भाजपा से 27 पार्षद चुनकर पार्षद पद पर विराजमान हुए और पार्षदों की भारी संख्या होने की वजह से अलग थलग पड़ी कांग्रेस सभापति के लिए किसी का नाम आगे नहीं बढ़ा सकी लिहाजा प्रथम सम्मिलन कार्यक्रम में आए सिंगल नाम के भाजपा पार्षद संतोष सिंह को सभापति(स्पीकर ) के लिए चुन लिया गया। ट्रिपल इंजन के नाम से बनी शहर सरकार में भाजपा के महापौर राम नरेश राय सहित सभापति संतोष सिंह अब शहर सरकार का संचालन करेंगे। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल और भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंहदेव ने सभापति संतोष सिंह को निगम के पांचवे कार्यकाल के रूप में सभापति (स्पीकर) का दायित्व मिलने की बधाई और शुभकामनाएं दी।
शनिवार की सुबह 10 बजे से 11.30 बजे तक नगर पालिक निगम चिरमिरी के अध्यक्ष(स्पीकर) पद के लिए नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने का समय निर्धारित किया गया था जिसमें नियत समय तक भाजपा की ओर से एक नाम वार्ड क्रमांक 01 संतोष सिंह का प्राप्त हुआ। संतोष सिंह के नाम का प्रस्ताव भाजपा के वार्ड क्रमांक 13 से पार्षद बबलू डे और समर्थक के रूप में वार्ड क्रमांक 29 के पार्षद मनीष खटीक ने दिया। इसी प्रकार अपील समिति के 04 सदस्यों के निर्वाचन के लिए 05 अभ्यर्थियों के नाम निर्देशन पत्र प्राप्त हुए जिसमें एक अभ्यर्थी देवकरण सिंह, पार्षद वार्ड क्रमांक 15 के नाम निर्देशन पत्र में त्रुटि पाए जाने पर निरस्त कर दिया गया वही शेष 04 अभ्यर्थियों के नाम प्राप्त हुए निर्देशन पत्र सही पाया गया। अपील समिति सदस्य के रूप में पूर्वा स्थापक, पार्षद वार्ड क्रमांक 12 के लिए प्रस्तावक हीराबाई चौहान, पार्षद वार्ड क्रमांक 26 और समर्थन जागेश्वरी देवांगन, पार्षद, वार्ड क्रमांक 03 तथा भागवत निर्मलकर, पार्षद वार्ड क्रमांक 19 के लिए प्रस्तावक मोती प्रधान, पार्षद वार्ड क्रमांक 08 और समर्थन संगीता सेन, पार्षद, वार्ड क्रमांक 39, सन्नी कुमार चौहथा, पार्षद वार्ड क्रमांक 30 के लिए प्रस्तावक रजनी चौहान, पार्षद वार्ड क्रमांक 27 और समर्थन माधुरी सुभाष कश्यप, पार्षद, वार्ड क्रमांक 14 और गुलाम साबिर, पार्षद वार्ड क्रमांक 04 के लिए प्रस्तावक इम्तियाज अहमद, पार्षद वार्ड क्रमांक 35 और समर्थन गायत्री विरहा, पार्षद, वार्ड क्रमांक 40 ने दिया। स्पीकर निर्वाचन के बाद स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि सबसे पहले मैं प्रदेश की जनता जनार्दन का धन्यवाद करना चाहूंगा उन्होंने विष्णु देव सरकार के सुशासन पर ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों भाजपा को जीत दिलाई है और आज नगर निगम चिरमिरी में सभापति चुनाव के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में भाजपा से संतोष सिंह को सभापति चुना गया इसके लिए मै चिरमिरी नगर निगम के सभी पार्षदों का भी धन्यवाद करता हूं। यह निर्वाचन चिरमिरी के विकास को लेकर निर्विरोध हुआ है। उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश में जो डबल इंजन की सरकार है उस पर भरोसा जताया है इसलिए कांग्रेस के सुपड़ा साफ हुआ। जनता ने बताया है कि लोकतंत्र में जनता के हाथ में सब कुछ होता है यही वजह है कि विधानसभा से लेकर लोकसभा फिर नगरीय निकाय और पंचायतों तक से कांग्रेस गायब हो गई है वही भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंहदेव ने कहा कि स्पीकर के लिए जन जातीय समाज से संतोष सिंह को चुना गया है। पूरे प्रदेश में जिस तरह से भारतीय जनता पार्टी का परिणाम आया है उससे स्पष्ट है कि जनता पूरी तरीके से भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में है।



