Chhattisgarh

रानी दमयंती की नगरी दमोह में असाटी समाज का 11वाँ अखिल भारतीय प्रतिभा सम्मान समारोह में पत्रकार सतीश गुप्ता हुए सम्मानित

मध्यप्रदेश। रानी दमयंती की पावन नगरी दमोह में अखिल भारतीय असाटी महासभा के तत्वावधान में असाटी समाज समिति दमोह के संयोजन में 11वाँ अखिल भारतीय प्रतिभावान छात्र सम्मान समारोह–2026 अत्यंत भव्य, सुव्यवस्थित एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। शिक्षा, प्रतिभा और सामाजिक एकता को समर्पित इस समारोह में देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए समाजबंधुओं, मातृशक्ति, युवाओं एवं प्रतिभाशाली विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता ने आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया।समारोह में कक्षा दसवीं एवं बारहवीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों, आईआईटी, नीट एवं अन्य राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त करने वाले प्रतिभावान छात्र-छात्राओं तथा शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले शिक्षकों को बेस्ट टीचर अवॉर्ड एवं समाज के पत्रकारों को सम्मानित किया गया। प्रतिभाओं का सम्मान कर समाज ने शिक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का प्रेरणादायी संदेश दिया तथा समाज की नई पीढ़ी को उत्कृष्टता की ओर अग्रसर होने की प्रेरणा प्रदान की। इस समारोह में छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ से पूर्व राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष सतीश गुप्ता , शिक्षा समिति सह संयोजक मनीष गुप्ता , महिला समिति मनेन्द्रगढ़ की अध्यक्ष प्रेमलता गुप्ता , महिला समिति की अंजना गुप्ता और अनामिका गुप्ता भी शामिल हुए । समाज के पत्रकार के रूप में सतीश गुप्ता को और लक्की ड्रा की विजेता के रूप में प्रेमलता गुप्ता को मंच पर सम्मानित किया गया। शिक्षा समिति के सह संयोजक के रूप में मनीष गुप्ता को स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया । समारोह में मुख्य अतिथि पंकज असाटी तथा विशिष्ट अतिथि डॉ. पंकज असाटी, जबलपुर , डॉ. माधुरी (इंदौर), डॉ. चंपालाल जी फुटेरा, सुनील असाटी मंचू सौरभ गोविंददास असाटी छतरपुर , डॉ. भरत असाटी इंदौर, दिलीप असाटी अध्यक्ष गोंदिया क्षेत्र, सतीश नायक सागर शिवम असाटी रेलवे भोपाल, अभिषेक असाटी दमोह समेत अनेक गणमान्य अतिथियों मंत्री लखन पटेल आनंद विभाग म. प्र. शासन, मनु मिश्रा पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष,मुख्य संरक्षक वीरेंद्र असाटी पूर्व अध्यक्ष डॉ रमेश असाटी बड़ा मलहरा अशोक गुप्ता भोपाल इंजीनियर रमेश असाटी दमोह एवं युवा साथियों के साथ ही मंच पर अखिल भारतीय महिला अध्यक्ष नीतू राजकुमार इंदौर एवं मालती असाटी पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष दमोह एवं अखिल भारतीय युवा अध्यक्ष चंद्रकांत नायक मड़ावरा की गरिमामयी उपस्थिति रही।

Related Articles

Back to top button