मनेंद्रगढ-चिरमिरी-भरतपुर

जन आरोग्य के तहत आयुर्वेद एवं योग के पक्षधर समाजसेवी राकेश अग्रवाल वितरित करेंगे अर्जुन की छाल।

मनेन्द्रगढ़। योग एवं आयुर्वेद के पक्षधर वरिष्ठ समाजसेवी एमसीबी योग सेवा समिति के पदाधिकारी राकेश अग्रवाल के द्वारा उत्तम स्वास्थ्य एवं जन आरोग्य के मुहिम के तहत 20 नवंबर को सरस्वती शिशु मंदिर प्रांगण में आयुर्वेदिक वनस्पतियों से निर्मित अर्जुन की छाल का निशुल्क वितरण किया जाएगा। आयुर्वेदिक औषधि अर्जुन की छाल के गुणधर्म की चर्चा करते हुए राकेश ने बताया कि अर्जुन कि यह छाल शीतल हृदय की लिए उपयोगी रुधिर विकार को दूर करने वाली कफ एवं पित्त को नष्ट करने वाली विशेष कारगर प्राकृतिक दवा है इसके प्रयोग से हृदय की मांसपेशियों को बल मिलता है एवं हृदय की पोषण क्रिया अच्छी होती है। मांसपेशियों को बल मिलने से हृदय का स्पंदन ठीक और सफल होता है। उन्होंने बताया कि हृदय की धड़कन असामान्य हो जाए तो एक गिलास टमाटर के रस में एक चम्मच अर्जुन की छाल का चूर्ण मिलाकर नियमित सेवन करने से शीघ्र ही धड़कन सामान्य हो जाती है। पतंजलि योग समिति के योग साधकों के सेहत के समर्पित राकेश ने बताया कि डायबिटीज के मरीजों के खून में शुगर की मात्रा काफी बढ़ जाती है इस दौरान अर्जुन की छाल का काढ़ा पीना शुगर के स्तर को नियंत्रित करता है अर्जुन की छाल हृदय रोगियों के लिए इसलिए अत्यधिक प्रभावी है क्योंकि अर्जुन की छाल में ट्राइटरपेनाइड नमक उपयोगी तत्व पाया जाता है जो हृदय से जुड़ी बीमारियों को नियंत्रित रखता है अर्जुन की छाल के सेवन से ब्लड प्रेशर की परेशानी को भी खत्म किया जा सकता है वहीं जिन आयुर्वेदिक औषधियां में अर्जुन के छाल के तत्व होते हैं वह संपूर्ण स्वास्थ्य को लाभ पहुंचाते हैं। योग साधक एवं समाजसेवी राकेश अग्रवाल के सद्भावी एवं निशुल्क सेवा कार्य पर पतंजलि योग समिति के पदाधिकारी ने आभार व्यक्त किया है।

Related Articles

Back to top button