नपाध्यक्ष ने किया स्वच्छता दीदिओं का सम्मान साथ ही मिनी जेसीबी सहित सफाई गाड़ीयों का किया पूजन।

मनेंद्रगढ़। जिला मुख्यालय मनेंद्रगढ़ में नगर पालिका के द्वारा शुक्रवार को स्वच्छता दीदियों के सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल ने स्वच्छता दीदियों का सम्मान किया और उन्हें साड़ी, मास्क, ग्लव्स, जैकेट, जूते प्रदान किया। साथ ही नगर की साफ सफाई के लिए जेसीबी, ट्रेक्टर, वैक्यूम क्लीनर जैसे अन्य उपकरणों का पूजन किया। और शहर वासियों के लिए वार्ड नं 7 में बायो टायलेट का शुभारंभ नपाध्यक्ष ने वार्ड वासियों की उपस्थिति में किया। नगर पालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल ने कहा कि स्वच्छता दीदियों की बहुत पुरानी मांग थी जिसको आज पुरा किया गया है साथ ही शहर की साफ सफाई के लिए सफाई गाड़ियों का भी उद्घाटन किया गया है। नपाध्यक्ष ने इस पुनीत कार्य के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और नगरी प्रशासन मंत्री का अभार व्यक्त किया। इस कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल,नगर पालिका उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी तिवारी, नगर पालिका लोक निर्माण प्रभारी पप्पू हुसैन, जल प्रभारी नागेंद्र जायसवाल, पीआईसी सदस्य अजय जायसवाल, गौरी केरकेट्टा, पार्षद मोहम्मद सईद, सपन महतो, ऊषा शिव यादव, अनिल केरकेट्टा, इंजीनियर पवन साहू, नम्रता सिंह, सफाई प्रभारी कर्मचारी,रंजन शर्मा उपस्थित रहे



