झगडाखांड पुलिस ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान, की चलानी कार्रवाई।

मनेंद्रगढ़। जिला मुख्यालय मनेंद्रगढ़ शहर में होली पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने को लेकर पुलिस प्रशासन एक्शन मोड़ पर दिख रही है जिसको लेकर पुलिस की सक्रियता सड़कों पर बड़ गई है। रविवार की शाम नेशनल हाईवे क्रमांक 43 घुटरीटोला बैरियर पर झगडाखांड थाना की पुलिस वाहन चेकिंग अभियान जोरों पर शुरू की, अभियान में मोटरसाइकिल और भारी वाहनों की चेकिंग की गई जिसमें गाड़ी के फिटनेस पेपर सीट बेल्ट और हेलमेट का उपयोग नहीं करने पर 500 रूपए की चलानी कार्रवाई की गई। एस आई अशोक कुमार मिश्र ने बताया कि संपूर्ण भारत में सड़क दुघर्टना को रोकने के लिए वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है जिसका उद्देश्य सड़क दुघर्टना को रोकना है साथ ही उन्होंने नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील कि है और कहा कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों पर चलानी कार्रवाई की गई है। वाहन चेकिंग अभियान में एस आई अशोक कुमार मिश्र और झगडाखांड थाना के पुलिस बल मौजूद रहे।



