अपराधमनेंद्रगढ-चिरमिरी-भरतपुर

तीन दिन से लापता छात्र का संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव

मनेंद्रगढ़। जिला मुख्यालय मनेंद्रगढ़ बस स्टैंड जैन धर्मशाला के पास झाड़ियों में रविवार को बीएड के छात्र का शव पड़ा मिला। शव मिलने से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने मृतक की पहचान सौरभ कुजूर 24 वर्ष के रूप में की है।शव जहां मिला है वहां पास के लॉज में वो किराए पर रहता था। मृतक छात्र तीन दिनों से लापता था। मृतक के सिर और गर्दन में चोट के निशान हैं। खून घटनास्थल पर फैला मिला है। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया है।

Related Articles

Back to top button