मनेंद्रगढ-चिरमिरी-भरतपुर

दिल्ली विश्व पुस्तक मेले में सरिता श्रीवास्तव की काव्य पुस्तक ‘चंद ख्वाहिशें’ का विमोचन

बिजुरी। साहित्य जगत के लिए गर्व का क्षण उस समय देखने को मिला जब लेखिका सरिता श्रीवास्तव सृजन की काव्य पुस्तक ‘चंद ख्वाहिशें’ का प्रकाशन दिल्ली विश्व पुस्तक मेले में किया गया। यह पुस्तक उनके वर्षों के लेखन अनुभव और संवेदनशील भावनाओं का सशक्त संकलन है। 43 वर्षीय सरिता श्रीवास्तव की रुचि बचपन से ही लेखन में रही है। वे लंबे समय से कविता लेखन से जुड़ी हुई हैं, साथ ही संगीत सुनना भी उनकी प्रिय अभिरुचियों में शामिल है। उनकी कविताओं में जीवन, संवेदना और अनुभूतियों की सजीव झलक देखने को मिलती है। सरिता श्रीवास्तव, श्रीमती शशि श्रीवास्तव की सुपुत्री एवं कृष्ण कुमार श्रीवास्तव की पुत्री हैं। उनका परिवार बिजुरी, मध्यप्रदेश में निवास करता है। पुस्तक के प्रकाशन की खबर से माता-पिता सहित पूरे क्षेत्र में हर्ष और गर्व का माहौल है। साहित्य प्रेमियों और शुभचिंतकों ने उन्हें इस उपलब्धि पर बधाइयाँ दी हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी और साहित्य के प्रति नई पीढ़ी का रुझान बढ़ाएगी।

Related Articles

Back to top button