नागपुर में एक बार फिर हुई चोरी की वारदात, सोना चांदी, कीमती बर्तन सहित नगदी लेकर हुए फरार

मनेन्द्रगढ़। जिला मुख्यालय मनेंद्रगढ़ के अंतर्गत आने वाले नागपुर में एक बार फिर चोरों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। नागपुर के वार्ड नं 7 शिवमन्दिर के सामने सुरेश कश्यप के मकान में बुधवार की रात चोरों ने हाथ साफ किया है जिसमें सोना चांदी, कीमती बर्तन सहित नगदी लेकर चोर फरार हो गए हैं जिसकी कीमत लगभग एक लाख रुपए बताई जा रही है। बता दें कि बुधवार की सुबह पुरा परिवार मां के अंतिम संस्कार के लिए मनेंद्रगढ़ गये थे जिसका फायदा चोरों ने उठाया है। चोरों ने सामने का ताला तोड कर इस वारदात को अंजाम दिया है। घटना के बाद पीड़ित परिवार का रो रो कर बुरा हाल है पीड़ित परिवार ने पुरे मामले की शिकायत नागपुर पुलिस चौकी में कर न्याय की मांग की है नागपुर पुलिस ने डाक स्क्वायड टीम की मदद से आरोपियों तलाश कर रही है। घटना के बाद लोगों में डर और भय का माहौल बना हुआ है
पहले भी हुई कई चोरीयांं
नागपुर क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों में एक के बाद एक कई चोरी हो चुकी है जिससे यह पता चलता है कि यहां चोरों के होसले कितने बुलंद हैं



