पतंजलि योग समिति करेगी साइंटिस्ट शानू दिवाकर का सम्मान।

मनेंद्रगढ़। पतंजलि योग पीठ हरिद्वार में असिस्टेंट साइंटिस्ट के पद पर पदस्थ शानू दिवाकर का एमसीबी जिला पतंजलि योग समिति के द्वारा शाल श्रीफल से सम्मान किया जाएगा। इस अवसर पर पतंजलि योग समिति के जिला अध्यक्ष एवं वरिष्ठ योग प्रशिक्षक सतीश उपाध्याय, महिला पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी श्रीमति बलबीर कौर, एवं अन्य महिला योग समिति की नियमित योग साधिकाएं, एवं योग साधक उपस्थित रहेंगे। पतंजलि हर्बल रिसर्च एवं इंस्टिट्यूट में साइंटिस्ट के पद पर पदस्थ शानू दिवाकर यूनिवर्सिटी दिल्ली के गार्गी कॉलेज से बीएससी ऑनर्स माइक्रोबायोलॉजी से स्नातक हैं , सेंट्रल यूनिवर्सिटी आफ पंजाब के भटिंडा में लाइव साइंसेज स्पेशलाइजेशन माइक्रोबायोलॉजी से स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त किया है। पतंजलि योग समिति के वरिष्ठ पदाधिकारी सतीश उपाध्याय ने बताया कि वार्ड नंबर 10 मनेद्रगढ़ की निवासी शानू दिवाकर विश्व योग गुरु बाबा रामदेव एवं आचार्य बालकृष्ण जी के मार्गदर्शन में पतंजलि योगपीठ हरिद्वार में वैज्ञानिक पद पर कार्य कर रही है जो मनेद्रगढ़ के लिए गौरव की बात है।



