मनेंद्रगढ-चिरमिरी-भरतपुर

स्कूली बच्चों को गर्म कपड़े किया गया वितरण।

मनेंद्रगढ़। जिला मुख्यालय मनेंद्रगढ़ के अंतर्गत आने वाले शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला धरमपुर में बड़ती ठंड को देखते हुए समाज सेविका अनिता फरमानिया ने बच्चों को गर्म कपड़े वितरण किया।शुक्रवार को समाज सेविका अनिता फरमानिया के सहयोग से शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला धरमपुर, माध्यमिक शाला महाई व माध्यमिक शाला कपरिया विकास खंड मनेंद्रगढ़ में बच्चों को गर्म कपड़े व कापी वितरित किए गए। इस नेक कार्य से बच्चों के चेहरे पर खुशी देखने लायक थी। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने गर्म कपड़े पाकर मुस्कुराते हुए अपनी खुशी साझा की। शिक्षकों और अधिकारियों ने भी उनकी हौसला अफजाई की और आगे भी इस तरह के सहयोग जारी रखने का भरोसा दिया।शाला परिवार व संकुल परिवार ने अनिता फरमानिया, विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी का आभार प्रकट किया।

Related Articles

Back to top button