पीएमश्री शालाओं के शिक्षक राष्ट्र स्तरीय क्षमता निर्माण प्रशिक्षण में हुए सम्मिलित।
संभाग के 21 शिक्षकों को महाराष्ट्र में किया गया प्रशिक्षित।

मनेद्रगढ़। छत्तीसगढ़ राज्य के विभिन्न पीएमश्री शालाओं के 100 शिक्षकों को समग्र शिक्षा छत्तीसगढ़ द्वारा 7 जनवरी से 9 जनवरी तक तीन दिवसीय राष्ट्र स्तरीय क्षमता निर्माण प्रशिक्षण प्रोग्राम के लिए स्टेम शिक्षकों को आईआईएसईआर पूणे महाराष्ट्र में प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इस कार्यशाला में छत्तीसगढ़ के शिक्षकों को साइंस टेक्नोलाजी, इंजीनियरिंग, मैथमेटिक्स एवं एस्ट्रोनॉमी आदि विषयों पर आईआईएसईआर संस्थान के डीन, प्रोफेसर एवं वैज्ञानिको द्वारा प्रशिक्षित किया गया। सभी शिक्षक आशीष गौतम (कार्यक्रम समन्वयक पीएम श्री योजना समग्र शिक्षा छत्तीसगढ़) के नेतृत्व में पूरे प्रदेश के पीएमश्री प्राथमिक स्कूलों के 100 शिक्षकों जिसमें एमसीबी जिला सहित सरगुजा संभाग से 21 शिक्षक प्रशिक्षण शिविर में शामिल हुए। इस कार्य शाला में उपस्थित समस्त प्रतिभागियों को पांच संभाग में विभाजित किया गया। सभी संभाग से संभाग प्रभारी बनाए गए। ज्योति माला सिन्हा (सहायक शिक्षक पीएम श्री शासकीय प्राथमिक शाला चनवारीडांड विकासखंड मनेंद्रगढ़ जिला एमसीबी) को सरगुजा संभाग प्रभारी बनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रो. एमएस. संथानम, आशीष गौतम, विजय रंजन, प्रो. देवप्रिया चट्टोपाध्याय द्वारा किया गया। जिसके अंतर्गत वैज्ञानिकों के साथ संवाद, स्वयं करके सीखने वाली गतिविधियाँ, प्रति भ्रमण, रात्रि आकाश दर्शन और हमारे शोध प्रयोगशालाओं का दौरा जैसी कई रोचक और ज्ञानवर्धक गतिविधियाँ। शिक्षकों के साथ विज्ञान और गणित के रोमांचक पहलुओं पर संवाद। वही गणित कार्यशाला में गणितीय अवधारणाओं को स्पष्ट करते हुए सरल विधि से बच्चों को सीखाने का तरीका बताया गया। इसके बाद प्रयोगशाला भ्रमण पश्चात सभी को प्रमाण पत्र वितरण किया गया। सरगुजा संभाग से ज्योतिमाला सिन्हा, नीरजा अहिरवार, सूरज सैनी, राजेंद्र कुमार मंडल, किशोर कुमार ओझा, द्विजेंद्र यादव, तनुजा एक्का, पद्मा सिंह, हरिनारायण सिंह, प्रेम कुमारी यादव, सविता एक्का, अलका पांडे, मनोहर टोप्पो, प्रियंका लकड़ा, जीशान खान, हेमराज यादव, संजय जजा, बबलू गौड़ा, कुमारी आयुषी गुप्ता, प्रमोद यादव, अनुपमा सिंह और कु. आयुषी गुप्ता’ प्रशिक्षण में भाग लिए।



