पीएमश्री शासकीय प्राथमिक विद्यालय चनवारीडांड में दस दिवसीय समर कैंप का समापन किया गया।

मनेंद्रगढ़। पीएमश्री शासकीय प्राथमिक विद्यालय चनवारीडांड में बुधवार को दस दिवसीय समर कैंप का समापन किया गया। जिसमें आज बच्चों को योगा के विभिन्न आसन सिखाया गया ,वाद्य यंत्र के साथ गीत जिसमें सरस्वती वंदना,देशभक्ति गीत,और छत्तीसगढ़ी गीत सिखाया गया।भारतीय भाषा के तहत छत्तीसगढ़ी भाषा के बारे में बताया गया और छत्तीसगढ़ी भाषा में अपना परिचय देने और छत्तीसगढ़ी गीत सिखाया गया। रमेश गुप्ता संकुल प्राचार्य सूरजपुर के कर कमलों द्वारा सभी बच्चों को प्रमाण पत्र वितरित किया गया। स्वल्पाहार में आज बच्चों को पूरी,छोले ,गुलाबजामुन और केला फल दिया गया। कार्यक्रम में शाला परिवार की संस्था प्रमुख मरियम बड़ा एवं समस्त शिक्षिकाएं उपस्थित रही। विदित हो कि शासन के निर्देशानुसार 19 मई से 28 मई तक दस दिवसीय समर कैंप का सफल आयोजन पीएमश्री शासकीय प्राथमिक शाला चनवारीडांड में किया गया,जिसमें बच्चों को हैंड क्राफ्ट ,रंगोली,चित्रकला,पत्तल दोना बनाना ,कबाड़ से जुगाड के तहत सजावटी सामान बनाना, कागज से फूल,और गुलदस्ते बनाना,मेहंदी,योग,संगीत,मूर्तिकला, इंग्लिश स्पोकेन क्लास,और गीत नृत्य सिखाया गया।



