मनेंद्रगढ़ आरपीएफ थाना में संदिग्ध ने लगाई फांसी।

मनेंद्रगढ़।जिला मुख्यालय मनेंद्रगढ़ रेलवे सुरक्षा बल की हिरासत में पूछताछ के लिए लाए गए संदिग्ध ने गुरुवार की रात्रि बाथरूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 42 वर्षीय दिलीप तिर्की जो मध्यप्रदेश के बिजुरी का निवासी था जिसे केबल चोरी के आरोप में रेलवे सुरक्षा बल ने मध्यप्रदेश बिजुरी नवाडीह बस्ती से गिरफ्तार कर हिरासत में रखा गया था। पूछताछ के दौरान ही यह घटना घटी। अधिकारियों ने जानकारी दी कि उसे हिरासत में रखने के दौरान ही उसने बाथरूम में जाकर यह कदम उठाया। दिन भर चले जांच में बिलासपुर के उच्चाधिकारियों की टीम के अलावा रेलवे मण्डल के कई अधिकारी कर्मचारी थाने पहुँचे थे साथ ही स्थानीय पुलिस दल बल के मौजूद रही वही शाम साढ़े सात बजे शव को पोस्टमार्टम के लिए आमाखेरवा भेजा गया जहाँ मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम किया गया।

दिनेश सिंह तोमर वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त ने कहा बिजुरी और बौरीडांड के मध्य लगातार केवल कटिंग और तार चोरी के मामले सामने आ रहे थे इस मामले को लेकर एक संदिग्ध को बिजुरी मध्यप्रदेश से गिरफ्तार किया गया।और हिरासत में रखा गया था जिस दौरान संदिग्ध ने बाथरूम में फांसी लगा ली।मामले की जांच जीआरपीएफ और स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही है।



