मनेंद्रगढ-चिरमिरी-भरतपुर

पूर्वांचल सेवा समिति की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, जनहित और सामाजिक कार्यों पर बनी सहमति

एमसीबी। पूर्वांचल सेवा समिति के पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने सामाजिक एकता, सहयोग और जनसेवा से जुड़े कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया। बैठक के दौरान बढ़ती गर्मी को ध्यान में रखते हुए आम नागरिकों की सुविधा के लिए शहर में प्याऊ (पानी की व्यवस्था) प्रारंभ करने पर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। समिति के सदस्यों ने इसे जनसेवा का महत्वपूर्ण कार्य बताते हुए जल्द ही इसे शुरू करने की बात कही। इसके अलावा, पूर्वांचल समाज के लोगों को शादी-विवाह एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन हेतु एक स्थायी भवन की आवश्यकता पर भी चर्चा हुई। इस संबंध में कलेक्टर को आवेदन प्रस्तुत करने पर सहमति बनी, ताकि समाज को एक समुचित स्थान उपलब्ध कराया जा सके। बैठक में छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के मार्गदर्शन और सहयोग से इस दिशा में पहल करने की बात भी कही गई। बैठक में समिति के कई पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे जिसमे अवधेश तिवारी, व्ही०पी०पटेल संजीव सिंह, राम प्रसाद शर्मा के० एन० पाण्डेय, रवि रंजन शर्मा व्यंकटेश सिंह, राजकुमार पाण्डेय राम अनुग्रह सिंह, जितेन्द्र त्रिपाठी ,स्नेहिल शुक्ला,राजेश सिन्हा समिति के पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि इन निर्णयों से पूर्वांचल समाज को मजबूती मिलेगी और सामाजिक गतिविधियों को नया आयाम प्राप्त होगा।

Related Articles

Back to top button