Chhattisgarh

सिरपुर महोत्सव में मनेंद्रगढ़ की बेटी जसमीत सम्मानित

सिरपुर महोत्सव में मनेंद्रगढ़ की बेटी जसमीत सम्मानितजस गीत गायिका छत्तीसगढ़ रत्न से सम्मानित जसमीत कौर के द्वारा अपने जसगीतों की शानदार प्रस्तुति दी सिरपुर महोत्सव तीन दिवसीय का आयोजन हुआ जिसमें बड़े से बड़े कलाकार एवं स्थानीय कलाकारों को बुलाया गया था बॉलीवुड एवं छत्तीसगढ़ के सब प्रसिद्ध कलाकारों को बुलवाया गया। मनेंद्रगढ़ की बेटी जसमीत कौर के द्वारा महोत्सव के दूसरे दिन शानदार प्रस्तुति दी गई दर्शकों की ताली की गड़गड़ाहट से गूंज उठा मंच एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति से आयोजित जिला प्रशासन एवं  विधायक राजू सिंहा कलेक्टर विनय लहंगे द्वारा जसमीत कौर के भजनों को सुनकर आशीर्वाद एवं उज्जवल भविष्य की कामना की। बहुत छोटी सी उम्र में अपनी एक अलग पहचान बनाने वाली जसमीत कौर बहुत से पुरस्कार तथा इनाम को अपने नाम करने में सफलता प्राप्त की है। एमसीबी जिले के लिए बड़ी ही गर्व की बात है कि मनेद्रगढ़ की बेटी के नाम से प्रसिद्ध गायिका के द्वारा लगातार कहीं ना कहीं अपने गीतों के माध्यम से प्रस्तुति देती रही है साथ ही साथ ऐसा पहली बार हुआ है कि एक छोटे से शहर से निकलकर प्रदेश देश तक गायिका के क्षेत्र में उभरती नई कलाकार सिर्फ मनेद्रगढ़ ही नहीं संपूर्ण छत्तीसगढ़ का नाम रोशन कर रही हैं। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जयसवाल के द्वारा जसमीत कौर को MCB जिले की जनता की ओर से शुभकामनाएं बधाई दी एवं उज्जवल भविष्य की कामना की ।

Related Articles

Back to top button