मनेंद्रगढ-चिरमिरी-भरतपुर

एमसीबी जिले ने एफ एल एन मेला का अभिनव मॉडल तैयार कर बनाया इतिहास 

एमसीबी जिले के तर्ज पर पूरे प्रदेश में एफ एल एन मेला का आयोजन किया गया

मनेंद्रगढ़। एमसीबी जिले ने एफ एल एन मेला का मॉडल तैयार करके एक नया इतिहास बनाया है इस मेले का आयोजन बाल दिवस के अवसर पर शासकीय कन्या विद्यालय में किया गया जिसमें बच्चों ने अलग-अलग प्रकार के 48 स्टाल लगाकर शिक्षकों को अपनी प्रतिभा दिखाई। बच्चों के द्वारा बनाए गए गेम में शिक्षक भी उलझते हुए नजर आए। नई शिक्षा नीति के निपुण भारत अभियान के अंतर्गत बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए एफ एल एन मेला का आयोजन किया गया। इस मेले में भाषा,गणित,अंग्रेजी और बालवाड़ी के स्टाल लगाए गए सभी स्टाल का संचालन विद्यालय के बच्चों के द्वारा किया गया इसके लिए सभी प्राथमिक शिक्षकों को लगभग 50 तरह के स्टाल के बारे में आनलाइन प्रशिक्षण भी दिया गया था। जिला नोडल अधिकारी खुशबू दास ने कहा सभी 4 नवंबर को बाल मेला के नाम से जानते थे लेकिन हमने राज्य स्तर पर इसका मॉडल बदल दिया है फाउंडेशन लिटरेशी एंड न्यूमेरेशी के परिपेक्ष्य में इसे बनाया गया है। एफ एल एन मेला का मॉडल एमसीबी जिले में तैयार किया गया है और इसका रिजल्ट बहुत अच्छा देखने को मिल रहा है आज पुरे प्रदेश में एमसीबी जिले के तर्ज पर एफ एल एन मेला का आयोजन किया गया है यह एमसीबी जिले के लिए बहुत ही गर्व की बात है।

Related Articles

Back to top button