मनेंद्रगढ-चिरमिरी-भरतपुर

सी.एम.पी.डी.आई का सात दिवसीय योग बूटकैंप आयोजित ।

मनेंद्रगढ़। ज़िला मुख्यालय मनेंद्रगढ़ के अंतर्गत आने वाले नगर पंचायत झगडाखांड स्थित इंद्रा गांधी पार्क में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सी.एम.पी.डी.आई, क्षेत्रीय संस्थान 5 (पर्यावरण प्रयोगशाला हसदेव) द्वारा सात दिवसीय 14 जून से 20 जून तक योग बूटकैंप चलाया जा रहा है l योग से योग्य संकल्प के साथ प्रतिदिन अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ साथ आस पास के लोग भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर रहे हैं l वही योग से पूरे क्षेत्र में जागरूकता के साथ लोगो को योग करने का जुनून लिए आ रहे इससे लोगों को स्वास्थ्य के साथ साथ निरोग रहने की भी प्रेरणा मिल रही है कार्यक्रम श्रीपाद देशमुख की अगुवाई में हो रहा है इस क्षेत्र में पहली बार 7 दिवसीय योग शिविर लगाया गया वही मुख्य रूप से क्षेत्रीय निदेशक मनोज कुमार एवं पर्यावरण विभाग के विभागाध्यक्ष रहमत अली खान एवं विभागाध्यक्ष मानव संसाधन आलोक सिंह के मार्गदर्शन में चलाया गया। सप्ताहिक योगा कार्यक्रम में पर्यावरण प्रयोगशाला के प्रभारी अधिकारी वासुदेव कन्नौजिया के साथ साथ प्रबंधक श्रीपाद देशमुख, संतोष सिंह, बी के चौधरी, दीपक, हेमंत कुमार, आशीष, दुर्योधन, आर बाला, बसंत, अरुण, महाराज जी, भरतलाल, विनोद थापा, संदीप, बुल्लू, जे के पी जोसेफ, स्नेहा, रोशनी, वर्षा की उपस्थित थे l

Related Articles

Back to top button