मनेंद्रगढ-चिरमिरी-भरतपुर

मनेंद्रगढ़ में जिला स्तरीय एकदिवसीय नि:शुल्क आयुष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

मनेंद्रगढ़। जिला मुख्यालय मनेंद्रगढ़ भगतसिंह तिराहे के समीप जिला स्तरीय एकदिवसीय नि:शुल्क आयुष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में आयुर्वेद, होम्योपैथिक और योग पद्धतियों द्वारा विभिन्न रोगों का नि:शुल्क चिकित्सा एवं औषधीय वितरण किया गया। शिविर में आयुर्वेद, होम्योपैथिक और योग पद्धतियों द्वारा समस्त रोगों जैसे सर्दी, खांसी बुखार, खून की कमी शरीर तथा हाथ पैरों में दर्द पेट संबंधी समस्या, चर्म रोग, कमजोरी तथा विशेष रूप से महिलाओं व बच्चों को होने वाले समस्त रोगों का नि;शुल्क चिकित्सा एवं औषधीय का वितरण किया गया। डॉ. पूर्णिमा सिंह, आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि आयुष स्वास्थ्य शिविर में मरीजों को आयुर्वेदिक चिकित्सा और नि:शुल्क दवाइयां प्रदान की गईं। डॉ. तेजकांत सोनकर ने बताया कि होम्योपैथिक चिकित्सा के माध्यम से मरीजों का इलाज किया गया और नि:शुल्क दवाइयां वितरित की गईं।

Related Articles

Back to top button