मनेंद्रगढ-चिरमिरी-भरतपुरराजनीति

मनेंद्रगढ़ में भाजपा की शानदार जीत, अध्यक्ष प्रतिमा यादव ने शहरवासियों का अभार व्यक्त किया।

मनेंद्रगढ़। जिला मुख्यालय मनेंद्रगढ़ में नगरी निकाय चुनाव पर भाजपा कि शानदार जीत हुई। भाजपा प्रत्याशी प्रतिमा यादव ने अध्यक्ष पद पर कांग्रेस की प्रभा पटेल को 1362 वोटो से हराकर शानदार जीत दर्ज की है।जीत के बाद मतगणना स्थल पर पहुंची प्रतिमा यादव का कार्यकर्ताओं ने शानदार स्वागत किया वही कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर देखने को मिली। मनेंद्रगढ़ में भाजपा के 11 पार्षद कांग्रेस के 08 पार्षद वहीं 03 निर्दलीय प्रत्याशीयों ने जीत दर्ज की है। जीत के बाद प्रतिमा यादव ने कहा कि ये शहरवासियों की जीत है उन्होंने जीत के लिए शहर वासियों का अभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button