मनेंद्रगढ-चिरमिरी-भरतपुर

महिला ने छात्रा की बीच सड़क पर जमकर की पिटाई, पति से बात करने पर हुआ विवाद 

मनेंद्रगढ़: एमसीबी जिले के अंतर्गत आने वाले जनकपुर से एक अनोखा मामला सामने आया है। जहां एक महिला ने कक्षा 9वीं की छात्रा की बीच सड़क पर जमकर पिटाई कर दी जिसके बाद स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव करके दोनों की अलग किया। मौके पर पहुंची जनकपुर पुलिस मामले की जांच कर रही है। महिला का आरोप है कि नाबालिग छात्रा उसके पति को कॉल करती है और उससे बातें करती थी। उसने छात्रा को कई बार मना किया लेकिन वह नहीं मानी। महिला छात्रा को समझाने पहुंची थी। इसी दौरान दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। जिसके बाद दोनों के बीच मारपीट हो गई। इस दौरान दोनों ने एक दूसरे को बाल खींचकर सड़क पर मारपीट करने लगी। दोनों के चेहरे पर नाखून के खरोंच भी आई है। महिला और छात्रा के बीच सड़क पर हंगामा होता देख स्थानीय लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। सूचना मिलने पर जनकपुर पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button