मनेंद्रगढ-चिरमिरी-भरतपुर

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 9 दिसंबर को देंगे जिले को करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात।

बहुप्रतीक्षित मांगो की कर सकते हैं घोषणाएं

एमसीबी।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय 9 दिसंबर को मनेंद्रगढ़- चिरमिरी- भरतपुर जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे 31 करोड़ 43 लाख रुपए के लोकार्पण और 517 करोड़ 82 लाख रूपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन करेंगे। इसके अलावा विभिन्न हितग्राही मूलक सामग्रियों के वितरण भी किए जाएंगे। मिली जानकारी के मुताबिक विभिन्न नगर पालिका, नगर पंचायत और विकासखंडों में सड़क, नाली,भवन और प्रकाश व्यवस्था जैसे प्रमुख कार्यों का शुभारंभ किया जाएगा।प्रमुख विकास कार्यों के तहत साजापहाड़ से महेन्द्र कारीमाटी तक (50 लाख रुपए), वार्ड 6 और वार्ड 37 के विभिन्न क्षेत्रों में कुल 47 लाख रुपए की लागत से सीसी रोड निर्माण। हल्दीबाड़ी में ट्यूबलर पोल से प्रकाश व्यवस्था (24.27 लाख), बगनच्चा दफाई में फुटपाथ निर्माण (25.44 लाख), ग्राम केल्हारी और मनेन्द्रगढ़ में सरकारी कर्मचारियों के लिए एच टाइप भवन निर्माण पर कुल 256.72 लाख रुपए। रतनपुर से बेगापारा (209.81 लाख), बहरासी से बाहीडोल (1092.51 लाख), कुल 15 सड़कों का निर्माण प्रस्तावित। इसी तरह स्वच्छता अभियान के तहत नगर निगम क्षेत्र में आकांक्षीय शौचालय निर्माण पर 46.03 लाख रुपए की लागत से कार्य किया जाएगा।

मुख्यमंत्री के इस दौरे में जिले के विकास के लिए और भी अहम घोषणाएं होने की उम्मीद है। इन परियोजनाओं से क्षेत्र की आधारभूत संरचना मजबूत होगी और नागरिकों को नई सुविधाएं मिलेंगी। जिलेवासियों ने मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर उत्साह जताया है। क्षेत्र के विकास के लिए स्वीकृत योजनाओं से जनजीवन में सकारात्मक बदलाव आने की संभावना है।

Related Articles

Back to top button