मनेंद्रगढ-चिरमिरी-भरतपुर

योग सेवा समिति के सतीश अध्यक्ष,बलवीर सचिव धर्मराज कोषाध्यक्ष मनोनीत।

मनेद्रगढ़। योग आयुर्वेद एवं स्वदेशी भावनाओं के व्यापक प्रचार प्रसार के लिए विगत दिनों मनेद्रगढ़ योग सेवा समिति का गठन किया गया। फर्म एवं रजिस्ट्रेशन समिति से पंजीकृत इस योग सेवा समिति पदाधिकारी एवं प्रबंध कार्यकारिणी सदस्यों का चयन किया गया। सर्वसम्मति से अध्यक्ष सतीश उपाध्याय उपाध्यक्ष, राकेश अग्रवाल सचिव, बलवीर कौर कोषाध्यक्ष धर्मराज वर्मा संयुक्त सचिव, आर डी दीवान प्रबंध कार्यकारिणी, सूची में विश्वजीत पटेल,विश्वनाथ गुप्ता,जसवीर सिंह रैना, कविता मंगतानी, रामसेवक विश्वकर्मा को सम्मिलित किया गया। योग एवं प्राणायाम के प्रति रुचि रखने वाले अन्य सदस्यों में नीरज अग्रवाल, दिवाकर प्रसाद मिश्रा, नारायण शंकर अग्रवाल, जगदंबा प्रसाद अग्रवाल, इरा कर, मीनू सिंह, रूपा पोद्दार ,अनीता फरमानिया ,निर्भय शंकर गुप्ता,पिंकी सलूजा सुभाष कुमार अग्रवाल, नवल किशोर तिवारी, चंद्रशेखर अग्रवाल,विष्णु प्रसाद कोरी, विवेक कुमार तिवारी,नीलम दुबे ,कैलाश दुबे ,सुनीता मिश्रा, प्रतिभा सोलोमन, पिंकी रैना,सुखविंदर सिंह ठाकुर प्रसाद केसरी, जसवीर सिंह रैना, बलविंदर कौर, अनिता दास गुप्ता , हर्षलता खियानी जुही मुखर्जी को सदस्यता दी गई। योग समिति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने कहा निकट भविष्य में पदाधिकारी के सहयोग से योग को जन-जन तक पहुंचाने के लिए योग शिविर का आयोजन किया जाएगा इसके लिए विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं एवं पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के वरिष्ठ योग प्रशिक्षकों को आमंत्रित किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button