रतनपुर व देवाडाड में नए 33/11 केवी सबस्टेशन शुरू, 43 गांवों को मिलेगा बेहतर बिजली आपूर्ति का लाभ

एमसीबी। खड़गवां क्षेत्र के ग्रामीणों को वर्षों से परेशान कर रही लो वोल्टेज और बाधित बिजली आपूर्ति की समस्या का अब समाधान होने जा रहा है। खड़गवां 33/11 केवी सब स्टेशन पर अत्यधिक भार को देखते हुए रतनपुर और देवाडाड में नए 33/11 केवी सब स्टेशन स्थापित कर दिए गए हैं। इन दोनों सब स्टेशनों के शुरू होने से अब खड़गवां सब स्टेशन का लोड काफी हद तक कम हो जाएगा तथा ग्रामीणों को सुचारू बिजली सुविधा मिल सकेगी।
रतनपुर सब स्टेशन इन 9 गांवों को मिलेगा लाभ
रतनपुर 33/11 केवी सब स्टेशन के अंतर्गत अब रतनपुर, कोंडांगी, बोडेमुडा, कन्हारबहरा, तामडाड, पेंड्री, धनपुर, कोटेया और कांसाबहरा ग्रामों में बिजली आपूर्ति दी जाएगी।
इस अवसर पर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा पहले खड़गवां सब स्टेशन से 40 से अधिक गांवों को बिजली दी जा रही थी, जिससे आम जनता को कई तरह की परेशानी होती थी। रतनपुर और देवाडाड में नए सब स्टेशन बनने से अब ग्रामीण क्षेत्रों को स्थिर और गुणवत्तापूर्ण बिजली मिलेगी। यह क्षेत्र के बिजली ढांचे को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। सरकार का लक्ष्य है कि हर परिवार को निर्बाध बिजली उपलब्ध कराई जाए। 2 करोड़ 91 लाख की लागत से हो रहे भूमिपूजन कार्यक्रम में मंत्री जी ने कहा कि रघुकुल रीत सदा चली आई, प्राण जाय पर वचन न जाए, यानि जिस तरह भगवान राम के जमाने में रघुकुल के वचन को आज भी याद किया जाता है उसी तरह मोदी का भी वचन रघुकुल की तरह पवित्र है, मैं मोदी के ही पार्टी का कार्यकर्ता हु इसलिए मैं भी जो वचन आपको दिया हु पूरा कर रहा हु। इस दौरान श्री जायसवाल ने सरकार के किए वादों में महतारी वदन योजना सहित कई अन्य योजनाओं का भी जिक्र करते हुए 16 गांव में 24 घंटे बिजली उपलब्ध होने की बात कही, उन्होंने कहा कि अब सामान्य सिंचाई भी लो – वोल्टेज के कारण प्रभावित नहीं होगा। उक्त कार्यक्रम में धर्मपाल सिंह, राम लखन साहू, सोनमती उर्रे सहित भारी संख्या में ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधि और ग्रामवासी उपस्थित रहे।



