नगरीय निकाय चुनाव को लेकर मतदाताओं में उत्साह
कलेक्टर और एसपी संयुक्त रूप से सभी बूथों पर रख रहे नजर

मनेंद्रगढ़। छत्तीसगढ़ राज्य आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार नगरीय निकायों में आज सुबह से मतदान किया जा रहा है। जिले में स्थित सभी नगरीय निकायों के मतदान केन्द्रों में मतदान सुबह 8 बजे से शुरू हो गया। नगरपालिका परिषद मनेंद्रगढ़ के सभी मतदान केन्द्र सहित नगर पंचायत नई लेदरी, झगराखांड, और खोंगापानी के बूथों में मतदाता सुबह से ही कतार में लगकर अपनी बारी का इंतजार करते हुए नजर आए। मतदान केन्द्रों में युवा मतदाताओं के अलावा महिला, वृद्ध और निःशक्तजनों ने भी आज अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सुबह आठ बजे से जिले के सभी पोलिंग बूथों में एक साथ मतदान शुरू हो गया। जहां मतदान अधिकारी क्रमशः उपस्थित मतदाताओं के दस्तावेज का परीक्षण कर ईव्हीएम मशीन के जरिए मतदान कराया। ईव्हीएम मशीन में अध्यक्ष और पार्षद के लिए वोट करते समय दो बार बटन दबाया जा रहा है। इससे शीघ्रता से वोटिंग सम्पन्न हो रही है। दोपहर तक की स्थिति में नगरपालिका परिषद मनेंद्रगढ़ में 47 प्रतिशत मतदान हुआ है। वहीं मनेंद्रगढ़ मतदान केंद्र 23 में बूथ मशीन बंद होने की शिकायत मिलने पर कलेक्टर डी राहुल वेंकट और पुलिस अधीक्षक चंद्र मोहन सिंह संयुक्त रूप से मनेंद्रगढ़ मतदान केंद्र क्रमांक 23 पर निरीक्षण के लिए पहुंचे जहां उन्होंने बुथ मशीनों का किया निरीक्षण किये और सभी मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण।



