भोलेनाथ के जयकारों से गूंजा मनेन्द्रगढ़, कांवरिया संघ ने निकाली भव्य कांवड़ यात्रा
श्रावण मास के अंतिम सोमवार को हुआ हसदेव गंगा तट से जल भराव, शहर के मुख्य मार्गों से गुजरते हुए सिद्ध बाबा धाम पहुंची यात्रा

मनेन्द्रगढ़। श्रावण मास के पवित्र अवसर पर श्रद्धा, भक्ति और उल्लास का संगम देखने को मिला जब सिद्ध बाबा बोल बम कांवरिया संघ एवं समस्त शिव भक्तों के तत्वावधान में भव्य कांवड़ यात्रा का आयोजन किया गया। यह विशाल धार्मिक यात्रा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को प्रातः 6 बजे हसदेव गंगा तट | से जल भरकर प्रारंभ हुई और नगर के विभिन्न मार्गों से होती हुई सिद्ध बाबा धाम पहुंची। यात्रा का शुभारंभ मंत्रोच्चार, आरती व भोलेनाथ की जयघोष के साथ किया गया। यात्रा के दौरान श्रद्धालु भगवा वस्त्र धारण कर हर हर महादेव और बोल बम के जयकारों के साथ शिवभक्ति में लीन रहे। यह धार्मिक शोभायात्रा नगर के स्कूल रोड, श्रीराम मंदिर के सामने, गांधी चौक, छोटा साईं मंदिर, खेड़िया टॉकीज, मौहारपारा से होती हुई सिद्ध बाबा धाम पहुंची, जहां भक्तगण जलाभिषेक कर भगवान शिव का पूजन-अर्चन किये। भोले बाबा की भव्य झांकी बाहर से आमंत्रित कलाकारों द्वारा प्रस्तुति डिजिटल साउंड सिस्टम धार्मिक भजनों एवं शिव तांडव से गूंजा, वातावरण ड्रोन कैमरे द्वारा वीडियो ग्राफी, सम्पूर्ण यात्रा का विशेष दृश्यांकन पुष्प वर्षा एवं जल छिड़काव, भक्तों की सुविधा के लिए विशेष प्रबंध विश्राम स्थल एवं जलपान व्यवस्था, मार्ग में सहयोगी शिवभक्तों द्वारा की गई।



