लाइफ इंश्योरेंस एजेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया ने पांच सूत्रीय मांगों को लेकर किया प्रदर्शन।

मनेंद्रगढ़। जिला मुख्यालय मनेंद्रगढ़ चैनपुर स्थित एलआईसी कार्यालय में सोमवार को लाइफ इंश्योरेंस एजेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया ने अपनी पांच सूत्रीय मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया और मांग पूरी न होने पर उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी गई। इस दौरान सोमवार को पूर्ण विश्राम दिवस मनाया गया ताकि LIC प्रबंधक अभिकर्ताओं की मांग को तत्काल प्रभाव से पूरा करें। 
इनकी मांगों में बीमा धन एक लाख तक न्यूनतम रखा जाए ताकि गरीब लोग भी बीमित हों, क्ला बैंक हटाया जाए क्योंकि बीमा रिनिवल वसूलना अभिकर्ता के दायित्व में परिभाषित नहीं है, प्रीमियम दर पूर्ववत रखा जाए,कमीशन दरें कम की गईं है जो 1956 से चली आ रही हैं और महंगाई बढ़ने के साथ उसे भी बढ़ाया जाए,बोनस दर बढ़ाकर बीमारियों को लाभ दिया जाए।कार्यक्रम में लियाफी अध्यक्ष शाखा मनेंद्रगढ़ ज्योति मजूमदार, करतार नारायण पांडे, राजेश गुप्ता, विनोद गुप्ता, राजेश पांडे, सतनारायण शर्मा, उन्नत शर्मा,वाहिद,अशफाक, समीर चावड़ा,सईद, देवेंद्र, एम.एस. ठाकुर, केदार यादव, कमलेश, कन्हैया, जीवश ठाकुर, द्वारिका यादव, आदित्य नंदन पासवान, राजेश ठाकुर,उपस्थित रहे।



