लिटिल मिलेनियम एवं अलास्का पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाई गई दीपावली

मनेन्द्रगढ़। लिटिल मिलेनियम एवं अलास्का पब्लिक स्कूल में विगत वर्ष की भाँति इस वर्ष भी दीपावली का पर्व उल्लास और उमंग के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल संचालक मो. फिरोज द्वारा दीपावली के महत्व पर प्रकाश डालते हुए किया गया। उन्होंने कहा कि “दीपावली अंधकार पर प्रकाश और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। यह दीपों का त्योहार है, जो हमारे जीवन में आपसी प्रेम और एकता का संदेश देता है। इस अवसर पर सी.एल.ओ. स्मृति गुप्ता एवं कोऑर्डिनेटर्स ऋचा अग्रवाल, निशि विश्वकर्मा, नेहा यादव ने भी बच्चों को दीपावली के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि दीपावली क्यों मनाई जाती है और इसकी शुरुआत कब से हुई। कार्यक्रम के अगले चरण में विद्यार्थियों के लिए दीपावली थीम पर आधारित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्ले ग्रुप के बच्चों के लिए दिया सजावट, नर्सरी के लिए थाली सजावट, के.जी.-1 के लिए दिया एवं थाली सजावट, के.जी.-2 के लिए रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई। वहीं अलास्का पब्लिक स्कूल के कक्षा 1 के विद्यार्थियों के लिए थाली सजावट, कक्षा 2 के लिए पेपर क्राफ्ट से मनमोहक लैंप व दिए बनाए गए, जबकि कक्षा 3 एवं 4 के विद्यार्थियों ने प्राकृतिक सामग्री का उपयोग कर सुंदर रंगोलियाँ बनाईं, जिसने सभी का मन मोह लिया। प्रतियोगिताओं के विजेताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्ले ग्रुप में विजेता अनाया व उपविजेता खुशी अग्रवाल रहीं। नर्सरी सेक्शन ए में विजेता शिवांशी चक्रधारी व उपविजेता अंशिका सिंह रहीं। नर्सरी सेक्शन बी में विजेता शालार अहमद व उपविजेता मेहरांश सिंह छाबड़ा रहे। के.जी.-1 में विजेता प्रणिका पाण्डेय व उपविजेता दीक्षांत विश्वकर्मा रहे। के.जी.-2 में विजेता गुरवानी कौर व उपविजेता श्रव्या पाण्डेय रहीं। इसी क्रम में कक्षा 1 की प्रियांशी चक्रधारी, कक्षा 2 की वर्तिका वर्मा और कक्षा 3 व 4 की कांशिका राय संयुक्त विजेता रहीं। कार्यक्रम के अंत में स्कूल प्रबंधन द्वारा बच्चों के मनोरंजन के लिए पॉपअप पटाखों, फूलझड़ियों, चकरियों आदि की व्यवस्था की गई। सभी बच्चों ने शिक्षकों के मार्गदर्शन में सुरक्षित तरीके से पटाखे जलाए और दीपावली के त्योहार का आनंद लिया। अंत में सभी विद्यार्थियों को मिठाई वितरित कर दीपावली की शुभकामनाएँ दी गईं। यह आयोजन स्कूल संचालक मो. फिरोज के मार्गदर्शन और उनकी समर्पित टीम – ऋचा अग्रवाल, इलियास खान, स्मृति गुप्ता, निशि विश्वकर्मा, नेहा यादव, तेजस्वानी नामदेव, तसलीम मंसूरी, नंदनी विश्वकर्मा, अनामिका आइंद, खुशी गुप्ता, श्रद्धा साव, विमला दाहिया, आयशा खातून, जागृति, तिशा गोयल, साक्षी सिंह, निकुंज गोयल, सुप्रिया साहू, उमा तिवारी, शांति जायसवाल एवं सुशीला के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।



