कलेक्टर कार्यालय में दिया गया आवेदन, फिर भी नहीं हुआ समाधान

संंवाददाता रविशंकर कैवर्त मरवाही। कलेक्टर कार्यालय में आयोजित होने वाले जनदर्शन में तहसील क्षेत्र मरवाही अन्तर्गत पीपरडोल के एक प्रार्थी द्वारा नक्शा सुधार व भूमि खाता विभाजन के सम्बन्ध में आवेदन दिया गया है लेकिन आज वर्तमान तिथि तक भी उक्त आवेदित समस्या का निराकरण नहीं हो पाया है, इससे सवाल ये उठता है कि क्या जनदर्शन में दिए गए आवेदन पर कार्यवाही होती है अगर होती है तो फिर इस आवेदन पर अभी वर्तमान तिथि तक पूर्ण रूप से कार्यवाही क्यों नहीं हुई है, क्या अधिकारियों द्वारा सिर्फ खानापूर्ति की जा रही है या फिर जिले के प्रशासनिक कार्य व्यवस्था पर पूर्ण रूप से नियंत्रण रखने वाले कलेक्टर जैसे जिम्मेदार पदाधिकारी के आदेश निर्देश का भी किसी प्रकार से कोई असर नहीं हो रहा है। जिले के पीड़ित किसानों व समस्यागत आवेदकों द्वारा इस उम्मीद से जनदर्शन में आवेदन दिया जाता है कि अब उन्हें न्याय जरूर मिल जाएगा लेकिन काम नहीं होने पर पीड़ित प्रार्थी व आवेदक बहुत ज्यादा हताश निराश हो जाते हैं, एक ओर तो शासन प्रशासन के अधिकारी जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों पर कार्य करने का दम भरते हैं लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां करती है। जनदर्शन में प्राप्त आवेदन पर कलेक्टर द्वारा जिले में किसानों एवं आम जनताओ की समस्या व शिकायतों को सुनने और उसमें कार्यवाही करने के लिए शासन प्रशासन के नियम व योजना अन्तर्गत सप्ताह में एक दिन कलेक्टर कार्यालय गौरेला पेंड्रा मरवाही में जनदर्शन का आयोजन किया जाता है लेकिन दिए गए आवेदन पर कलेक्टर द्वारा सम्बन्धित अधिकारियों को आदेशित व निर्देशित किया जाता है, इन सबके बाद भी सम्बन्धित अधिकारियों द्वारा कार्यवाही के नाम पर खानापूर्ति करके सिर्फ औपचारिकता ही निभाई जाती है ।


