लिटिल मिलेनियम व अलास्का पब्लिक स्कूल में मनाया गया दिवाली का त्यौहार

मनेंद्रगढ़। लिटिल मिलेनियम व अलास्का पब्लिक स्कूल में नन्हे मुन्ने बच्चों के साथ धूमधाम से मनाया गया दिवाली का त्यौहार। उत्सव की शुरुआत स्कूल की शिक्षिकाओं द्वारा माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा अर्चना के साथ की गई। इसके पश्चात स्कूल के संचालक मो. फिरोज ने बच्चों को दिवाली त्योहार का महत्व समझाया। दिवाली को दीपों का त्योहार कहा जाता है। यह अंधकार पर प्रकाश और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। दिवाली पर घरों को सजाया जाता हैं। दिवाली पर नए कपड़े पहने जाते हैं और मिठाई-उपहारों का आदान-प्रदान किया जाता हैl दिवाली पर परिवार एक साथ आते हैं और खुशियां मनाते हैं।
दीपावली के खास मौके में स्कूल द्वारा बच्चों के लिए दिवाली से जुड़े विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। सभी प्रतियोगिताएं क्लास के अनुसार कराई गई। कक्षा प्ले ग्रुप और कक्षा नर्सरी के बच्चों के लिए ड्राइंग प्रतियोगिता कराई गई, कक्षा केजी1 और केजी2 के बच्चों के लिए पेपर क्राफ्ट क्रिएटिविटी प्रतियोगिता कराई गई, जिसमें छोटे-छोटे बच्चों द्वारा पेपर से दीये, पटाखे, लालटेन इत्यादि बनाए गए, प्राइमरी कक्षा के बच्चों द्वारा क्ले मॉडलिंग की गई जिसमें बच्चों ने गणेश जी की आकृति, लड्डू, पटाखे, फूल इत्यादि चीज बनाएं। इसके साथ-साथ बच्चों के लिए रंगोली बनाओ और थाली सजावट प्रतियोगिता भी कराई गई। प्रतियोगिता के विजेताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिसमें कक्षा प्ले ग्रुप की विजेता नियति जैन, उपविजेता रियांश गजवानी, कक्षा नर्सरी की विजेता मायरा, उप विजेता प्रनिका पांडे, कक्षा केजी1 के विजेता लक्ष्य गुप्ता, उपविजेता गुरवानी कौर, कक्षा केजी2 की विजेता अनाया दुआ, उपविजेता भव्या शर्मा, कक्षा -1 की विजेता आशिका रजक (रंगोली) शिवम कुमार (दिया व थाली सजावट), उपविजेता शिवांश कुमार चक्रधारी, कक्षा 2 के विजेता समर्थ दुआ (क्ले मॉडलिंग) रहे।
स्कूल प्रबंधन के द्वारा सभी बच्चों के लिए फुलझड़ी, अनार, चक्री, रस्सी, पॉप-पॉप पटाखे का व्यवस्था किया गया था। सभी बच्चों ने फुलझड़ी व अन्य पटाखे जलाकर खूब मस्ती की और दिवाली का त्यौहार अपने दोस्त एवं शिक्षक- शिक्षिकाओं के साथ हर्ष उल्लास के साथ मनाया। अंत में सभी बच्चों को मिठाई खिलाकर उनका मुंह मीठा कराया गया। यह दिवाली का त्यौहार स्कूल के संचालक मो. फिरोज की देखरेख व उनकी सहायक टीम एलियस् खान, शहाबुद्दीन अंसारी, स्मृती गुप्ता, निशी विश्वकर्मा, नेहा यादव, शबनम अंसारी, तेजस्वानी नामदेव, तसलीम मंसूरी, जरीन खान, गीता कुशवाहा, अनामिका आईन्द, खुशी गुप्ता और सहकर्मी उमा तिवारी, शांति जायसवाल, सुशीला के सफल प्रयास से सम्पन्न हुआ।



