विवेकानंद महाविद्यालय की विद्यार्थियों ने जीता राज्यस्तरीय पुरस्कार।

मनेंद्रगढ़। छत्तीसगढ़ राज्य युवा कल्याण विभाग के द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य युवा महोत्सव 2024 का आयोजन 12 जनवरी से 14 जनवरी तक बलबीर सिंह जुनेजा स्टेडियम, साइंस कॉलेज प्रांगण रायपुर में किया गया। जिसमें छत्तीसगढ़ राज्य के समस्त ज़िले से विभिन्न विधाओ में हज़ारो विद्यार्थियों ने अपनी सहभागिता दर्ज की थी।ज़िला एमसीबी के विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं से सैकड़ो विद्यार्थियों ने अपनी सहभागिता की, जिसमे शासकीय विवेकानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय से अदिति अग्रवाल (बीकॉम), जया शर्मा (बीकॉम), मानसी अग्रवाल (बीएससी), इशिका ( बीएससी), सतीश पांडेय (बीए) ने कहानी लेखन, तात्कालिक भाषण एवं कविता पाठ में अपनी सहभागिता की। जिसमें कहानी लेखन में अदिति अग्रवाल (बीकॉम) ने राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा मानसी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया । महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ श्राबनी चक्रवर्ती ने विद्यार्थियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामना दी ।



