साइबर धोखाधड़ी रोकने हेतु जागरूक रहें कार्यशाला आयोजित।

मनेद्रगढ़। बढ़ते साइबर धोखा घड़ी एवं अपराध के रोकथाम एवं जन जागरूकता हेतु मनेद्रगढ़ के विभिन्न संस्थाओं में एवं विद्यालयों में ग्राहक शिक्षा कार्यशाला सीईओ का आयोजन टी आर ए आई के दिशा निर्देशों के अनुसार किया गया जिसमें उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्रों कॉलेज के छात्रों एवं उपभोक्ता समूहों एवं प्रेस रिपोर्टर सोशल मीडिया जैसे लक्षित समूह के लिए साइबर धोखाधड़ी जैसे महत्वपूर्ण विषयों के रोकथाम के प्रति जागरूकता बढ़ाई गई। छत्तीसगढ़ के ग्रामीण क्षेत्रों में साइबर धोखाधड़ी एवं सोशल मीडिया में फर्जी कॉल्स फोन के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए ग्राहक शिक्षा कार्यालय आयोजित की गई ।जिसमें डिजिटल साक्षरता और साइबर जागरूकता के बारे में बहुमूल्य ज्ञान एवं विवेक एवं अंतर्दृष्टि प्रदान करने पर जोर दिया गया ।इसी क्रम में विगत दिनों मनेद्रगढ़ के होटल हसदेव इन ,सरस्वती शिशु मंदिर, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के 35 प्रतिभागियों ने इस कार्यशाला का लाभ उठाया ।स्कूलों में कार्यशाला के पहले इन हाउस गेम, प्रेरक कहानी , पौराणिक कहानियां जैसे आकर्षक गतिविधियों के साथ स्कूली छात्राओं का ध्यान आकर्षित कराया गया। छात्रों के साथ धोखाधड़ी के नमूना प्रस्तुत करने के लिए अभ्यास एवं प्रश्नोत्तर सत्र का आयोजन किया गया और इस बात पर जोर दिया गया कि संभावित धोखेबाजों की पहचान कैसे करें और उन्हें साइबर धोखाधड़ी का शिकार बनने से कैसे बचाएं ? ग्राहक कार्यशाला में शिक्षकों प्रधानाचार्य एवं स्कूल के छात्रों को सहभागी किया गया इस कार्य में टीम के प्रयासों की सराहना की गई।



