पत्रकार मुकेश चंद्राकार के हत्या के विरोध में एमसीबी जिले के पत्रकारों ने जताया रोष, कैंडल जलाकर दीं गई श्रद्धांजलि।

मनेंद्रगढ़ ।छत्तीसगढ़ के बीजापुर के युवा पत्रकार मुकेश चंद्राकार की निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई जिसके विरोध में एमसीबी प्रेस क्लब और छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ के पत्रकारों ने रोष जताया। उन्होंने जिला मुख्यालय मनेंद्रगढ़ शहर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय चौक पर रविवार की शाम शोक सभा आयोजित कि गई जिसमें पत्रकार मुकेश चंद्राकार के लिए दो मिनट का मौन रखा और कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित कि गई। पत्रकारों की मांग है कि इस हत्याकांड में शामिल सभी आरोपियों को फांसी की सजा दी जाए। इस हत्याकांड को लेकर रविवार की शाम शहर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय चौक पर पत्रकार एकजुट हुए और मुकेश चंद्राकर अमर रहे, हत्यारो को फांसी दो, पत्रकार एकता जिंदाबाद कहते हुए नारे लगाए गए। एमसीबी प्रेस क्लब अध्यक्ष रंजीत सिंह ने पत्रकार मुकेश चंद्राकार के हत्या के आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है साथ ही शासन प्रशासन से अपील कि है प्रदेश में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू किया जाए।इस दौरान प्रमुख रूप से एमसीबी प्रेस क्लब और छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ के पत्रकार गण उपस्थित रहे।



