मनेंद्रगढ-चिरमिरी-भरतपुर

हरी झंडी दिखाकर डेंगू रथ को किया रवाना।

मनेंद्रगढ़। राष्ट्रीय डेंगू दिवस के अवसर पर शुक्रवार को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर अविनाश खरे एवं जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉक्टर पुष्पेंद्र सोनी जिला मलेरिया अधिकारी डॉक्टर वसीम अशदक जिला लेखा प्रबंधक रविंद्र सिंह ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर एस. एस. सिंह सर जिला मलेरिया सरकार संजीत सिंह एवं ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर संतोष नायक उपस्थिति में जिला स्तर से डॉक्टर एस. एस. सिंह सह डॉक्टर प्रसून के द्वारा डेंगू रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया जिला मलेरिया सलाहकार द्वारा राष्ट्रीय डेंगू दिवस 2025 थीम के बारे में बताया गया कि (देखें साफ करें ढके डेंगू को हराने का उपाय करें) डेंगू मच्छर जनित रोग है डेंगू एडिस मच्छर के काटने से होता है जिसे टाइगर मच्छर के नाम से जाना जाता है शहरी क्षेत्र ,माइंस क्षेत्र ,औद्योगिक क्षेत्र, आदि एवं पूर्व में डेंगू प्रवाहित क्षेत्र में मानसून पूर्व एवं मानसून के दौरान निरंतर मच्छर के लार्वा के स्रोत नियंत्रण गतिविधि हर घर में किया जाना आवश्यक है।

Related Articles

Back to top button