मनेंद्रगढ-चिरमिरी-भरतपुर

एकलव्य वनवासी बालक छात्रावास में मकर सक्रांति पर्व और वार्षिक उत्सव सम्पन्न।

कुबेर के लडडू की नीलामी।

मनेंद्रगढ़।  जिला मुख्यालय मनेंद्रगढ़ में रविवार को बनवासी कल्याण आश्रम चैनपुर मनेंन्द्रगढ़ में वार्षिक उत्सव और मकर सक्रांति पर्व मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्त के रूप में वासुदेव यादव सचिव वनवासी कल्याण आश्रम जशपुर विशिष्ट अतिथि के रूप में विभाग संघ चालक प्रणव चक्रवर्ती जिला संघ चालक  नीरज अग्रवाल, आर.डी.दीवान, लायंस क्लब के कौशल अरोड़ा, और अजित नारायण सिंह उपस्थित थे। मुख्य अतिथि के रूप में वासुदेव यादव ने कहा कि वनवासी कल्याण आश्रम का गठन 1952 में वन योगी बाला साहब देशपांडे ने वनवासी क्षेत्रों में निवास करने वाले सभी बंधु बांधव के समग्र विकास के लिए किया, जिसमें शिक्षा स्वास्थ्य शामिल है।। जशपुर प्रांत में 14 से अधिक आयाम संचालित है।। सेवा प्रकल्पों के माध्यम से समाज के प्रबुद्ध लोगों के सहयोग से छात्रावास सहित अनेक प्रकल्प चल रहे हैं।। समस्त जनजाति समाज का सर्वांगीण विकास ही कल्याण आश्रम का उद्देश्य है। कार्यक्रम में प्रणव चक्रवर्ती ने कहा कि वनवासी कल्याण आश्रम का कार्य सेवा का कार्य है।जन जन को जड़ने का कार्य कर रहा है। नगर वासी वनवासी ग्रामवासी सभी भारत मां की संतान हैं।नीरज अग्रवाल ने कहा कि वनवासी कल्याण आश्रम सहित नगर में सेवा भारती की छात्रा वास संचालित है जहां पर बहने रहकर पढ़ाई कर रही हैं।। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में 300 एकल विद्यालय संचालित है जो प्रारंभिक शिक्षा दे रहे है।।उन्होंने कहा कि वन्देमातरम् गान को 150 वर्ष पूरे हो रहे हैं, इस अवसर पर 25 जनवरी को अविभाजित जिले के 10 स्थानो पर सामूहिक वन्देमातरम गायन का कार्यक्रम होना है।मनेंद्रगढ़ में यह कार्यक्रम 25 जनवरी को राममंदिर में 2 बजे से आयोजित है।

कुबेर के लड्डू की हुई निलामी 

कार्यक्रम में कुबेर के लड्डू की नीलामी की गई। जिसमें सभी ने बोली लगाकर नीलामी में भाग लिया अंतिम में 34,300 रूपए की बोली मनीषा पांडे ने लगाकर कुबेर जी की लड्डू प्राप्त की, इस राशि का उपयोग छात्रावास के बच्चों के लिए किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रांत कोषाध्यक्ष विनोद शुक्ला,महिला समिति की नगर संरक्षिका सुमन अग्रवाल, सुनैना विश्वकर्मा, भावना गुप्ता रुचि गुप्ता, ममता राणा, जगदंबा अग्रवाल, राजेश जायसवाल, समर बहादुर सिंह,इंद्रपाल विश्वकर्मा,धर्मेंद्र पटवा, जे.के.सिंह, ठाकुर प्रसाद केशरी, सतीश उपाध्याय, कमलू मार्को, सुन्दर लाल दुग्गड, हरभजन सिंह, रितेश श्रीवास्तव, राजकुमार पांडे, डॉ आचार्या, डॉ पूर्णिमा सिंह,प्रतिमा पटवा, शैलेश जैन,नरोत्तम शर्मा, प्रभात वर्मा, सी. एल नागवंशी, विवेक अग्रवाल, कपिल निशी, मनोज केशरवानी, बुध लाल , राम सेवक विश्वकर्मा, दिवाकर आचार्य, विवेक तिवारी, रविन्द्र मिश्रा, काशी प्रसाद, अनुपमा निशी, मनीषा पांडे, आशा चंद्रा, मीना जायसवाल,सहित सेवा भारती छात्रावास, शंकरगढ़ , कठौतिया की छात्राओं ने मोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी, जिसका सभी ने उत्साह वर्धन किया।छात्रावास के बच्चों के पालक गण मौजूद रहे।। कार्यक्रम का संचालन रितेश श्रीवास्तव और नरोत्तम शर्मा ने किया

Related Articles

Back to top button