मनेंद्रगढ-चिरमिरी-भरतपुर
22 से 24 अक्टूबर तक उदलकछार रेलवे फाटक रहेगा बंद
कटौतियां रेलवे फाटक से बेलबहरा की ओर चलेगी गाडियां

मनेंद्रगढ़। मनेंद्रगढ़ से अंबिकापुर मार्ग नेशनल हाईवे क्रमांक 43 पर स्थित उदलकछार रेलवे फाटक तीसरी लाइन निर्माण कार्य के कारण तीन दिनों तक बंद रहेगा। इस दौरान वैकल्पिक मार्ग जनकपुर रोड घुटरा रेलवे फाटक से बेलबहरा से होकर आवागमन निर्धारित किया गया है।
तीसरी लाइन निर्माण के लिए एनआई कार्य कराने के कारण 22 अक्टूबर को सुबह 8 बजे फाटक बंद करेंगे, जो 24 अक्टूबर रात 8 बजे खुलेगा। सी सेक्शन इंजीनियर रेलपथ मनेंद्रगढ़ के अनुसार कलेक्टर एमसीबी को पत्र भेजा गया है। जिसमें उल्लेख है कि समपार क्रमांक एबी-27 किलोमीटर 937/14-15 उदलकछार में काम होना है। वैकल्पिक मार्ग समपार एबी-26 कठौतिया फाटक किलोमीटर 936/12-13 निर्धारित है।



