अपराधमनेंद्रगढ-चिरमिरी-भरतपुर

पत्नी के फांसी लगाने के आरोप में पति को किया गिरफ्तार 

मनेंद्रगढ़। जिला मुख्यालय मनेंद्रगढ़ सिटी पुलिस ने पत्नी के फांसी लगाने के आरोप में पति को गिरफ्तार किया है। 7 अक्टूबर को पति प्रदीप कुशवाहा थाना में आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसकी पत्नी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है रिपोर्ट पर मर्ग क्रमांक 62/2024 धारा 194 बी.एन.एस कायम कर मर्ग पंचनामा में लिया गया था। मृतिका नव विवाहिता होने मर्ग पंचनामा कार्यवाही कार्यपालिक दण्डाधिकारी मनेंद्रगढ़ द्वारा कराया गया है। मर्ग जांच पर मृतिका की मृत्यु के संबंध में गवाहो का कथन लिया गया। जिसमें मृतिका का पति के द्वारा पैसे की मांग करने पर मृतिका को शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताड़ित करने से ही पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सिटी पुलिस ने आरोपी पति के विरुद्ध अपराध क्रमांक 318/2024 धारा 108 बीएनएस कायम कर पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन सिंह को अवगत कराया गया एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक वाडेगांवकर के निर्देशन में एवं एसडीओपी के नेतृत्व में सिटी पुलिस मनेंद्रगढ़ टीम बनाकर आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। कार्यवाही में थाना प्रभारी सुनील तिवारी, सउनि मनीष तिवारी, प्र.आर. 290 हितेश्वर राजवाड़े, आरक्षक 274 ज्ञानेश्वर राजवाड़े, आरक्षक 84 हरेंद्र कुशवाहा, आरक्षक 212 सहदेव सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button