मनेंद्रगढ-चिरमिरी-भरतपुर

छठ पूजा का महापर्व आज से नहाय-खाय के साथ होगी शुरूआत।

वार्ड नं 8 गंगा सरोवर में तैयारी अंतिम चरण पर 

मनेन्द्रगढ़। सूर्य उपासना के महापर्व छठ को लेकर मनेंद्रगढ़ वार्ड नं 8 गंगा सरोवर में घाटों की सफाई दीपावली के बाद युद्ध पर जा रही है वहीं अब तैयारी अंतिम चरण पर है। मंगलवार से छठ पूजा का महापर्व नहाय-खाय के साथ विधिवत शुरू हो गया है। इस चार दिवसीय पर्व का समापन 8 नवंबर को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ होगा।

गौरतलब है कि गंगा सरोवर में छठ पूजा की अदभुत छटा विगत कई दशकों से देखने को मिलती है। यहां छठ पर्व पर श्रद्धालुओं का जन सैलाब उमड़ पड़ता है। मनेंद्रगढ़ शहर के जोड़ा तालाब एवं गंगा सरोवर घाट में छठ पर्व को देखने के लिए दूर दूर से लोग आते है इसके लिए तैयारी 15 दिन पूर्व से प्रारंभ कर दी जाती है। शहर में छठ पूजा को लेकर लोगों में खासा उत्साह है।

Related Articles

Back to top button