मनेंद्रगढ-चिरमिरी-भरतपुर
शिक्षक राकेश गुप्ता उत्कृष्ट कार्य के लिए हुए सम्मानित।

मनेंद्रगढ़। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य पर 5 नवंबर को जिला मुख्यालय मनेंद्रगढ़ के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल प्रांगण में मरवाही विधायक प्रणव कुमार मरपच्ची के मुख्य अतिथि में धुमधाम से राज्योत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में नेत्रहीन विद्यालय आमाखेरवा मनेन्द्रगढ़ में विगत 23 वर्षों से सेवारत नगर के निवासी राकेश गुप्ता(बरसैया) को उत्कृष्ट सेवा देने के लिए मुख्य अतिथि प्रणव कुमार मरपच्ची व अन्य अतिथियों द्वारा साल व श्रीफल से सम्मानित कर स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अनिल केसरवानी, नपाध्यक्ष प्रभा पटेल, अध्यक्ष धीरेन्द्र विश्वकर्मा, अध्यक्ष सरोज यादव, गणमान्य नागरिकों के साथ जिले के कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, उपसंचालक समाज कल्याण विभाग सहित जिले समस्त आलाधिकारी उपस्थित रहे।



